![]() |
सफल
व्यापार (Business) को शुरू करने के 8 मूल- तत्व (सिद्धांत)
|
दोस्तों, व्यापार शब्द अपने आप में बहुत ही विस्तृत शब्द है किन्तु किसी सफल व्यापार को शुरू करने के लिए निम्नलिखित आठ तत्वों 8 Basic Elements of starting a Successful Business का होना अनिवार्य है :-
१) भूमि (Land) :- किसी व्यापार की शुरुआत करने के लिए, सबसे पहले हमें भूमि या स्थान का चयन करना पड़ता है जहाँ से हम अपना व्यवसाय
का प्रारम्भ एवं संचालन करते हैं।
how to start a business plan
२) पूंजी (Capital) :- भूमि के चयन के पश्चात्
हमें व्यवसाय को सुचारु रूप से चलने के
लिए पूँजी की आवश्यकता होती है, क्योंकि बिना पूँजी के
व्यापार नहीं किया जा सकता है।
key elements of a successful business
१) भूमि (Land) :- किसी व्यापार की शुरुआत करने के लिए, सबसे पहले हमें भूमि या स्थान का चयन करना पड़ता है जहाँ से हम अपना व्यवसाय का प्रारम्भ एवं संचालन करते हैं।
२) पूंजी (Capital) :- भूमि के चयन के पश्चात् हमें व्यवसाय को सुचारु रूप से चलने के लिए पूँजी की आवश्यकता होती है, क्योंकि बिना पूँजी के व्यापार नहीं किया जा सकता है।
key elements of a successful business
![]() |
Eight elements of a business plan, 8 basic elements of starting a successful business |
३) वस्तु या सेवा (Goods or Services) :- पर्याप्त पूँजी की व्यवस्था करने के उपरांत हमें व्यापार करने के लिए किसी एक वस्तु या सेवा का चयन करना होता है क्योंकि बिना किसी वस्तु या सेवा के भी व्यापार नहीं किया जा सकता है।
४) श्रम (Labour) :- व्यापार के लिए वस्तु या सेवा का
चयन करने के बाद हमें व्यापार को
चलाने के लिए पर्याप्त श्रम को करना या किन्ही व्यक्तियों या कर्मचारियों के समूहों
के माध्यम से करवाना पड़ता है इसके लिए
हमें व्यापार में कुशल कारीगरों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां करनी पड़ती है ।
५) संगठन (Organization) :- उपयुक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां करने के बाद हमें व्यापार
में उनका सही संगठन करना पड़ता है।
६) उत्पादन, बिक्री एवम विपणन (Production, Sales and Marketing) :-
संगठन करने के उपरांत हमें अपनी वस्तु का उत्पादन करना होता है या किसी निर्मित
वस्तु की बिक्री की व्यवस्था करनी होती है। तत्पष्चात्य वस्तु एवं सेवा का विपणन
करना होता है और यदि हम अपने व्यापार के माध्यम से कोई अन्य सेवा प्रदान करतें हैं
तो हमें उसका भी प्रचार करना होता है।
what are the fundamental elements of a successful business
७) वित्तीय लेखा-जोखा ( Financial Accounting) :- वस्तु एवं सेवा की बिक्री एवम विपणन के पश्चात्य हमें
व्यापार के लाभ-हानि का हिसाब-किताब रखना होता है जिसके लिए हमें वित्तीय
लेखा-जोखा रखना होता है और व्यापार में लाभ-हानि की गणना करने लिए व्यापार का लाभ-हानि खाता एवम आर्थिक विवरण
बनाना होता है।
८) साहस एवम जोखिम (Courage and Risk) :- लाभ-हानि खाता
एवम आर्थिक विवरण बनाने के बाद हमें इस बात का पता चलता हैं की हमारे व्यापार
में कितना लाभ-हानि हुआ है यदि ये हमारे
परिश्रम के अनुकूल है तो हमे आगे की व्यापार निति का निर्धारण करना होता हैं और
यदि यह हमारे परिश्रम के प्रतिकूल है तो हमें अपनी निति योजना की समीक्षा कर आगे
की योजना तय करनी होती है और इसके लिए हमें साहस एवम धैर्य की जरूरत होती है
क्योकि किसी भी व्यापार में लाभ-हानि दोनों ही जुड़ा हुआ होता है इसलिए हमें
व्यापार के जोखिमों को देखते हुए साहस का परिचय देना चाहिए और अपने निरंतर प्रयास
से व्यापार को आगे बढ़ाना चाहिए।
यदि हम व्यापार के उपरोक्त आठ तत्वों एवं सिद्धांतों को भली-भांति समझ कर
सूझ-बूझ के साथ अमल में लाएंगे तो निश्चित ही हमारा कोई भी व्यापार अपार सफलता को
प्राप्त करेगा।
Related Posts
4 Tips for Business Success
16 Key Elements to Start and Running a Successful Business, एक सफल व्यवसाय को शुरू करने एवं चलाने के १६ प्रमुख तत्व (मंत्र)
दोस्तों आप को मेरी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और यदि यह आप को पसंद आई हो तो इसे लाइक एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करे, जिससे अन्य सभी दोस्तों को भी व्यापार के 8 मूल तत्वों एवं सिद्धांतों 8 Basic Elements of starting a Successful Business की जानकारी प्राप्त हो सके।
धन्यवाद ।
No comments:
Post a Comment